फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर सीख

Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बरकछा स्थित साउथ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को रेड्डी फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा प्रायोजित धान की खेती में पौधशाला प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने केन्द्र के उद्देश्यों तथा केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन



 उन्होंने धान के फसल में खरपतवार प्रबंधन के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. संत प्रसाद ने श्री विधि द्वारा धान की खेती एवं धान की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. जय पी. राय ने धान के फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों के बारे में जानकारी प्रदान किया।

फसल अभियंत्रण वैज्ञानिक डा. एसके गोयल ने ड्रम सीडर की कार्यविधि के बारे में जानकारी प्रदान की। मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


र्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक भास्कर नारायण सिंह ने बताया कि डा. रेड्डी फाउंडेशन एक विश्वस्तरीय दवा निर्माण कंपनी है, जो दवा निर्माण के साथ-साथ देश के किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए भी कार्य कर रही है।


उंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में ग्रामों को गोद लेकर उन ग्रामों के किसानों को आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से करा रही है। उत्तर प्रदेश में फाउंडेशन ने चंदौली, जौनपुर एवं मिर्जापुर के पहाड़ी विकास खंड के ग्राम चेन्दुली, गोपालपुर, देवही आदि ग्रामों को गोद लिया है तथा इन गांवों में 30 किसानों का चयन कर कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके।  


वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. एसपी सिंह ने धान की पौधशाला प्रबंधन के बारे में बताया। चयनित किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस दौरान राम सिंह यादव, रामवृक्ष सिंह, सीताराम, विष्णु प्रसाद, कृपाशंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सूरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें