मिर्जापुर। कचहरी परिसर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की वकील से हाथापाई हो गई। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां दोनों पक्षों ने बातचीत की। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि महिला अधिवक्ता के साली की जेठानी है। महिला के जमीन का मुकदमे की वकील पैरवी कर रहा था। मुकदमे की प्रगति से नाखुश महिला ने अपना वकील बदल दिया। सोमवार को जब महिला पहुंची तो अधिवक्ता ने अपना बकाया फीस मांगा। न देने पर विवाद हुआ। अधिवक्ता ने महिला का मोबाइल ले लिया। इस पर दोनों में हाथपाई हो गई। आपस में बातचीत कर मामला सुलझाया। अधिवक्ता ने मोबाइल देने की बात कही। संवाद