फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भूमि विवाद में पुलिस पर अधिवक्ता की पिटाई का आरोप, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

विज्ञापन
चुनार में अधिवक्ता से हुए दुर्व्यवहार के मामले में बार भवन में अधिवक्ताओं से एसडीएम व सीओ वार्त
विज्ञापन
चुनार। भूमि विवाद के मामले में थाने पर गए अधिवक्ता दिनेश गुप्ता को चुनार पुलिस पर पिटाई कर घायल करने और विवादित भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घायल दिनेश गुप्ता इस समय ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती है। मामले में सपा और अधिवक्ता संगठनों ने पिटाई करने वाले पुलिसर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामला यह है कि ऐबकपुर मोहाना में रमेशचंद्र गुप्ता का पुश्तैनी मकान है। इनकी कोई संतान नहीं है। रमेशचंद्र की विवाहित दो बेटियां यहीं रहती हैं। उसी मकान में चाचा नंदकिशोर का भी हिस्सा था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी तारा देवी ने चार साल पहले उसे चुनार थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासिनी महिला को बेच दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद से कब्जे के लिए विवाद होता है। संपत्ति के कब्जे के मामले में रमेश चंद्र ने साल 1994 में सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसमें रमेशचंद्र के पक्ष में स्थगन आदेश पारित है। बावजूद मकान का क्रय विक्रय कर कब्जा का प्रयास शुरू हुआ। एक सप्ताह पहले मकान खरीदने वाली प्रियंका अपने पति के साथ पहुंची। ताला तोड़कर ऊपरी तल पर पहुंचकर रहने लगी। विवाद तब उत्पन्न हुआ जब मंगलवार की देर शाम रमेशचंद्र की बेटियां मकान में जाने से महिला और उसके पति को रोक दिया।
विवाद बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा। इसके बाद रमेशचंद्र की बेटी के देवर अधिवक्ता दिनेश गुप्ता कोतवाली पहुंचे। मकान पर स्थगन आदेश पारित होने की बात कहते हुए पुलिस से न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने का अनुरोध किया। लेकिन पुलिस ने बात को अनसुना कर दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई। अधिवक्ता दिनेश गुप्ता का आरोप है कि थाने में पुलिस ने जमीन पर बैठाया। उन्हें मारा पीटा।
उनके भाई दिलीप गुप्ता का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनको भाई को प्रताड़ित किया गया। दोनों पक्ष को थाने ले गए। वहां पर भाई दिनेश ने बताया कि वह वकील हैं तो उनको मारापीटा गया। इस कारण उनको ब्रेन हैमरेज हो गया है। मामले में कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता का इलाज ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने मकान में ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें