फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून ही समाज का प्राण है

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति के संस्थापक राजेश्वर नाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिर्जापुर जिला अभिभाषक संघ (डीबीए) के अध्यक्ष प्रकाशनाथ उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि कानून समाज का प्राण है। इससे स्वतंत्रता, समानता, अभिव्यक्ति की आजादी प्रत्येक व्यक्ति को संवैधानिक तरीके से मिलती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पं मोतीलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल से लेकर अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दी थी। कोई भी देश के संविधान से मिले अधिकार पर चोट नहीं पहुंचा सकता है। इसके लिए कानूनी लड़ाई की अपनी मिसाल है। उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने कहा कि बार- बेंच का संबंध है। दोनों की जरूरत है। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी ने कहा कि महापुरुषों के चरित्र से एक नई रोशनी मिलती है। जिससे नई पीढ़ी नैतिक मूल्यों को सीखती है। समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों को न्याय दिलाने में लगे रहते हैं। अध्यक्षता बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक कृष्णकांत दुबे और संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रदत्त त्रिपाठी ने किया। इस अवसर प्रमुख जयंत कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशपति त्रिपाठी, सचिव हरिनंद सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण दुबे, भाजपा के जयप्रकाश उपाध्याय, सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्यामनरायन यादव, प्रभुनाथ दुबे, सुरेंद्र पटेल अनिल शुक्ला ,अशोक मिश्रा, संतोष मिश्रा, कमलेश मिश्रा, दिलीप दुबे, विपिन तिवारी, दीनानाथ दुबे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें