मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को सात हजार 893 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले में अब तक छह लाख एक हजार 697 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीका लगवाने के लिए टीकाकरण कैंपों में सुबह से लंबी लाइन लग रही।
मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। 18 प्लस में 4611 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और 782 को दूसरी डोज लगाई गई। 18 प्लस में कोवैक्सीन की 2149 प्रथम डोज और 351 को दूसरा डोज लगाई गई। 18 प्लस को प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 371, गुरसंडी पीएचसी में 197, विजयपुर पीएचसी में 409, पड़री पीएचसी में 415, कछवां में 664, सीखड़ में 500, जमालपुर में 520, चुनार में 00, लालगंज में 235, हलिया में 125, पटेहरा में 808, राजगढ़ में 366, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में 1268 को टीका लगाया गया। जिले में अभी 3030 डोज कोविशील्ड और 2720 कोवैक्सीन स्टोर में रखी है।