फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधूरे हाईवे के डिवाइडरों पर रेडियम न होने से बढ़ा है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी-मछलीमार हाईवे पर जगह-जगह बने आधे-अधूरे डिवाइडर से यात्रियों के खतरा बना है। डिवाइडर पर रेडियम तक नहीं लगाया गया है। इससे रात्रि में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। चौरी बाजार निवासी धीरज सिंह, विनय दुबे, प्रदीप यादव ने बताया कि हाईवे का लोकार्पण भी किया जा चुका है, लेकिन वह अब तक आधा-अधूरा ही बना हुआ है। चौरी बाजार में ही केवल दो साल से हाईवे का काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मानिकपुर से शुरू हुआ डिवाइडर रोटहा चौराहा पर आकर खत्म हो जाता है। इसे कुछ दूर तक कोल्हड़ में बना कर छोड़ दिया गया। किसी भी जगह डिवाइडर पर रेडियम नहीं लगा है। इससे वाहन चालकों को बहुत नजदीक आने पर ही पता चलता है। इससे कभी भी खतरा हो सकता है। यहां बाइक सवार टकरा भी चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार उक्त स्थान पर रेडियम भी लगाना जरूरी नहीं समझते। मांग की कि डिवाइडरों पर रेडियम लगाया जाए। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें