फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं में सामंजस्य का अभाव, एक माह से न्यायालय का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सामंजस्य नहीं बनने से उपरौध अधिवक्ता समिति का विरोध एक माह से जारी है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता लगातार न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। लंबे समय से चल रहे इस गतिरोध के चलते तहसील में न्यायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच संवाद की कमी के कारण आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बार और बेंच के बीच सामंजस्य नहीं होने का खामियाजा न्यायालय पहुंचने वाले वादकारियों को भी उठाना पड़ रहा है। मुकदमों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।समिति की ओर से जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक आपसी गतिरोध समाप्त कर सामंजस्य स्थापित नहीं होता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।प्रदर्शन में राकेश दुबे, पंडित चंद्रदत्त त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, हृदयनारायण चतुर्वेदी, राजेंद्र मौर्य, गुलाम रसूल, अनिल शुक्ला, जयप्रकाश और शरद मौर्य सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें