फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नरायनपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात घर जाते समय रेलवे लाइन पार करते हुए एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वह चंदौली जिले का रहने वाला था। चार साल पहले उसके छोटे भाई की सड़क हादसे में जान चली गई थी।
विज्ञापन

चंदौली जिले के जलीलपुर थाना क्षेत्र के कटेसर भोजपुर निवासी विनोद विश्वकर्मा (49) नरायनपुर में रहकर मजदूरी करता था। वह रविवार को सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। रात में काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। नरायनपुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को रेलवे लाइन से हटवाकर उसकी शिनाख्त कराई और फिर परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तो जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद दो भाई में बड़ा था। उसके छोटे भाई कल्लू की चार साल पहले ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। विनोद की दो बेटियां और एक बेटा है। जीआरपी चुनार प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें