फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मैराथन दौड़ में अमित व दीपासना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देवरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, परीक्षा पर चर्चा, के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में अमित सिंह व बालिका वर्ग में दीपासना पाल प्रथम रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के वाराणसी संभाग मुख्यालय के निर्दशानुसार 23 जनवरी को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में प्रतिदिन एक गतिविधि सोमवार से शुरु हुई है। पहले दिन सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर शौर्य सिंह तथा तीसरे स्थान पर रितेश सिंह रहे। बालिका वर्ग में दूसरे स्थान प वंदना पाल व तीसरे स्थान पर सौम्या पाल रही। विद्यालय के प्राचार्य डा. अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में तहत 23 जनवरी को प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के विभिन्न् विद्यालयों के 100 छात्र- छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें