फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगित हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गुजरती ट्रेन । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। सूरत से श्रमिकों को लेकर गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टशेन पर आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थगित कर दी गई। श्रमिक स्पेशल की ट्रेन अब शुक्रवार की सुबह छह बजे और दूसरी शाम को आएगी। श्रमिकों को आने के बाद जांच और घर भेजने की तैयारी पूरी है। गोला आदि बनाए जाने के साथ जांच के लिए काउंटर और बसों के खड़ा करने की तैयारी है। विभिन्न जिलों से आने वाले श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 80 बसों का इंतजाम किया गया था। इसमें 35 बसें बाहर से मंगाई गई थीं। नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, सीओ सिटी सुधीर कुमार, आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय, कटरा कोतवाल रमेश यादव ने स्टेशन का निरीक्षण कर श्रमिको को जांच के बाद बसों में बैठाने की रूप रेखा तैयार की।
विज्ञापन

सुरत से 1200 श्रमिको को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टेशन पर आने वाली थी। श्रमिको की जांच कर उन्हें सकुशल घर पर पहुंचाने के लिए डीएम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण कर श्रमिकों को बसो में बैठाने और जांच के लिए अधिकारियों से बात कर निर्देश दिया था। डीएम के मुताबिक तीन ट्रेन मिर्जापुर आनी थी। जो 14 और 15 अप्रैल को स्टेशन पर आएंगी। इसके लिए सुबह से ही स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गई थी, पर 14 की शाम को आने वाले ट्रेन स्थगित कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार और आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि गुरुवार की शाम को आने वाले ट्रेन स्थगित हो गई है। शुक्रवार को दो ट्रेन आएगी। इसमें एक सुबह और दूसरी शाम को आएगी। सुबह ट्रेन आने पर एक-एक बोगी को खोला जाएगा। उसमें निकलने वाले श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर बस में बैठाया जाएगा। बस में उनका नाम नोट होगा। जिस जिले के श्रमिक होंगे। उस जिले की बस स्टेशन परिसर में खड़ी रहेंगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोपहर में स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया गया।
...............................
इनसेट
सुबह सील रहेगा स्टेशन रोड
मिर्जापुर। ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को बसों से घर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद स्टेशन रोड से लेकर संगमोहाल तक बसें खड़ी रहेंगी। इसे देखते हुए पूरा मार्ग सील रहेगा। गुरुवार की देर रात से ही मार्ग पर आवागमन बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

......................
आधे घंटे रुकी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन
मिर्जापुर। मुंबई से गया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन पर आधा घंटा के लिए रुकी। मुगलसराय में ट्रेन के खड़ा होने के कारण सिग्नल न मिलने पर प्लेटफार्म नंबर एक डाउन लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर पानी आदि भरते रहे। आधा घंटा बाद सिंग्नल मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें