फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से घर पहुंचे श्रमिक की बुखार आने के बाद मौत, लिया गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से घर पहुंचे श्रमिक की बुखार के बाद मौत, लिया गया सैंपल
विज्ञापन

अंतिम संस्कार कराने के बाद परिजनों को किया गया होम क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में बुधवार की रात हरियाणा से पहुंचे घर पहुंचे अधेड़ व्यक्ति की बुखार आने के बाद मौत हो गई। श्रमिक के मौत से परिवार में तो कोहराम मचा ही गांव में कोरोना संदिग्ध होने की आशंका से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

गोगांव गांव निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण माझी पुत्र माताम्बर बुधवार को हरियाणा से माल वाहक से झूसी प्रयागराज तक आया। वहां से पैदल ही अपने घर गोगांव पहुंचा। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। जो झूसी में ही रुक गए थे। पुत्र की चार दिन पूर्व शादी थी। जिसमें वह शामिल नहीं हो पाया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात घर आने के बाद बुखार आया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। बुखार आने के बाद मौत होने पर आस-पास के लोग भी दूर भगाने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस और स्वास्थ्य महकमे को सूचना दी कि जिस श्रमिक की मौत हुई है। वह कोरोनो का संदिग्ध हो सकता है। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े हो गए। थानाध्यक्ष छोटक यादव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात कर मृृतक का सैंपल लिया गया। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। कोरोना प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि उसके सिर और हाथ में चोट लगा था। एहतियातन सैंपल लेकर भेजा गया है। परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें