फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। मुंबई- सूरत -दिल्ली से लौट रहे 548 श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाहर से आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग चिकित्सकों की टीम लगातार डॉक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में करती रही। बहुतायत श्रमिक सामान्य तौर पर परीक्षण में स्वस्थ मौके पर पाए गए। जिसके कारण चिकित्सकों ने उन्हें घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के लिए सलाह दिया। ये लोग विकासखंड लालगंज के गांव से जुड़े हुए थे । इनमें ज्यादातर पचरा खरिहट,उसरी, रेही, गंगहरा, बारीकपुर ,नदगहना, बनवारी आदि गांव के कमाईदार थे। डाक्टरों की टीम में सुशील कांत दुबे, शिवकुमार,रमेश पांडेय, प्रदीप कुमार आदि जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें