फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश से दो गांवों में कच्चे मकान ढहे, दबने से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया के सोठिया कला गांव और अदलहाट के असरफाबाद गांव में हुई मौत
विज्ञापन

हलिया/अदलहाट, मिर्जापुर। जिले में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से कच्चा मकान गिरने से हलिया और अदलहाट में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई।
हलिया के सोठिया कला गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से सुभागीन देवी (80) की दबकर मौत हो गई। अदलहाट के असरफाबाद गांव में कच्चा मकान गिरने से कुमारी देवी (65) की दबने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित राजस्व विभाग को दी है।
हलिया के सोठिया कला गांव में मंगलवार रात सुभागीन देवी (80) कच्चे मकान में सो रही थीं। रात में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गईं। उनका का इकलौता पुत्र रामनरेश भेड़ के साथ मझियार सिवान में था। पुत्रवधू दूसरे मकान में थी। मकान गिरने की आवाज पर पुत्रवधू ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुभागीन देवी को मलबे से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। सूचना लेखपाल को दी गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण गिरने से मलबे के नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर अदलहाट के असरफाबाद गांव निवासी कुमारी देवी (65) अपने छोटे बेटे के साथ रहती थीं। वह बगल के कच्चे मकान में अकेली थीं। बुधवार सुबह कुमारी देवी घर के अंदर मौजूद थीं। तभी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान ढहने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का दाह संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतका के पांच बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। वह अपने पांचवें बेटे उमाकांत के साथ रहती थीं। उमाकांत ने बताया कि मकान गिरने से दबकर उनकी माता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें