डोमरी वनदेवी मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती में दांवपेंच आजमाते पहलवान।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। धनसिरिया गांव में अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम धनसिरिया अखाड़े में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
दंगल में मिर्जापुर की महिला पहलवान खुशी और चंदौली की पारुल के बीच 1500 रुपये की कुश्ती हुई। इसमें मिर्जापुर की खुशी ने चंदौली की पारुल को पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया। वाराणसी के सुरेश पहलवान को वन इमिलिया के जगदीश पहलवान ने पटखनी दी।
बनारस के संतोष पहलवान व मिर्जापुर के राजेश पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में 20 जोड़ी कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें अन्य जनपदों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने दाव पेंच आजमाए। इस दौरान ग्राम प्रधान जनमेजय सिंह, देवशरण सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, संतोष कुमार, दिलीप पाठक, समारोह सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।