फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खोवा की आवक शुरू, रिफाइंड पाए जाने पर तीन को नोटिस

विज्ञापन
नगर के मुकेरी बाजार में खोवा बेचता दुकानदार, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली के लिए बाजार में खोवे की आवक शुरू हो गई है। वहीं पर्व को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने भी तैयारी शुरु कर दी है। जमालपुर थाना क्षेत्र में खोवे की भट्टियों में रिफाइंड पाए जाने पर तीन संचालकों को नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में जमालपुर, चुनार, राजगढ़ और मड़िहान क्षेत्र से प्रतिदिन 100 क्विंटल खोवा पूरे जिले में भेजा जाता है। नगर की मंडियों में भी यही खोवा आता है। होली या दीपावली पर्व पर जिले में 1000 क्विंटल तक खोवे की खपत हो जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने पहले से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। पिछले वर्ष होली पर्व पर सात नमूने लिए गए थे जिनमें से सात ठीक निकले थे और दो फेल हुए थे। उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि जमालपुर की भट्टियों में से तीन में रिफाइंड पाया गया था। वह वहां केवल रखा गया था लेकिन संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खोवे की जांच के लिए अभी तक तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पर्व के पहले ही अभियान चलाकर खोवे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें