फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर : 400 की ओपीडी में 70 मरीज एलर्जी के पहुंचे

विज्ञापन
ओपीडी में मरीज देखते डाक्टर। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक सप्ताह से लगातार धूप से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दिन में गर्मी और रात को ठंड पड़ रही है। इसके चलते लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. कौशिन अख्तर ने बताया कि 400 की ओपीडी में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज तो है ही। इन दिनों मौसम बदलने से एलर्जी और सांस के मरीज अधिक आ रहे है। हर दिन 70 के करीब एलर्जी और सांस के मरीज आ रहे हैं। मौसम में परिवर्तन से एलर्जी और सांस के मरीजों को परेशानी होती है। इसलिए वे एहतियात बरतें। एलर्जी वाली चीजों से दूर रहें। मास्क लगाएं। इससे हवा में उड़ने वाले परागकण फेफड़े में न जाएं। मरीज गुनगुने पानी का सेवन करें। समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर दवा लें। इन्हेलर आदि का प्रयोग करते हों तो उसे हर समय अपने पास रखें।
विज्ञापन

इनसेट
10 दिनों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 30 पहुंची
ओपीडी के साथ वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। बाल रोग विशेषज्ञ और सहायक आचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि बदलते मौसम का असर बच्चों पर तेजी से पड़ रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड से वह तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। ऐेसे में लापरवाही बरतना बच्चों पर भारी पड़ रहा है। कफ, कोल्ड के साथ डायरिया और निमोनिया की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ओपीडी के साथ वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी पहुंच गई है। वार्ड में 10 दिन पहले 10 से 12 बच्चे थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 25 से 30 पहुंच गई है।
विज्ञापन

क्या करें
मौसम बदलने पर इम्यूनिटी कमजोर होती है। लापरवाही न बरतें
छोटे बच्चों को दो-दो घंटे पर दूध दें।
परिवार के किसी सदस्य को सर्दी-जुकान है तो बच्चे से दूर रखें।
मास्क लगाएं, प्रोटीन युक्त भोजन दें।
बच्चा सुस्त है। सांस तेज चल रही है तो डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें