मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में सभापति व पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में नाबार्ड अधिकारियों से हुई वार्ता एवं उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान माह अगस्त 2021 तक के निपेक्ष, ऋण वितरण, वसूली एवं व्यवसाय के प्रगति की समीक्षा की गयी।
बैंक की ओर से खरीफ अभियान अंतर्गत 7368.45 रुपये ऋण वितरण किया गया। बैठक में नाबार्ड के योजनाओं के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के लिए एक मोबाइल एटीएम वैन एवं बैंक के चालू खाता धारक को एम-पाश मशीन की सुविधा प्रदान करने पर विचार किया गया। बैठक में बैंक का वर्ष 2020-21 का आडिडेट संतुलन पत्र का अनुमोदन किया गया। बैठक में बैंक प्रबंध समिति के उप सभापति अमित कुमार सिंह एवं सदस्य मौजूद रहे।