फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी मेला : पहले दिन छह लाख के ऊनी कपड़े बिके

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो--- खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर विधायक पं. रत्नाक
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया के बीएलजे ग्राउंड में सोमवार से खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में पहले दिन लगभग छह लाख रुपये के ऊनी कपड़ों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी निर्मित खादी वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग आधारित विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
प्रदर्शनी में खादी से बने वस्त्र, कुर्ता, जैकेट, साड़ी, सूटकेश, शॉल, सूती कपड़े, मिट्टी के बर्तन, धूप-अगरबत्ती, डिटर्जेंट, ब्लैक पाटरी, लकड़ी के शिल्प तथा अन्य स्थानीय ग्रामीण उत्पाद को भी देखा।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने स्थानीय उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को अपनी कलाकृतियों और उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग भारत की सांस्कृतिक पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने भी विचार रखे। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी मेें 120 स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी वाराणसी यूपी सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरायनपुर अनमोल सिंह, चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह, अनिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें