फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा उखाड़कर रास्ते पर कर लिया कब्जा, प्रशासन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरी बिंद बस्ती में जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने अतिक्रमण कर आवाजाही पर रोक लगा दी है। क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर रास्ते का निर्माण कार्य कराए जाने के साथ मार्ग निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नकहरा गांव की बिंद बस्ती में जाने के लिए खड़ंजा बना है। यह आम रास्ता है। गांव के कुछ मनबढ़ों ने खड़ंजा उखाड़कर रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों के आने जाने पर धमकी देते रहते हैं। क्षेत्र के नंद लाल बिंद, राजेंद्र प्रसाद बिंद, सरोजा देवी, कड़े दिन, कैलाश, लालजी आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते को बनवाते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि प्रशासन ने समय से ध्यान मार्ग का निर्माण कराकर अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो कभी भी मारपीट हो सकती है। ग्राम प्रधान विश्राम यादव ने भी रास्ते पर कब्जे के संबंध में कार्रवाई के लिए देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें