फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंचा मगरमच्छ मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। वन रेंज के हथेड़ा गांव स्थित प्रभु कोल के घर पास शनिवार सुबह सात फीट का मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अदवा नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया। हलिया वन रेंज के हथेड़ा गांव स्थित प्रभु कोल के घर के पास सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखते ही पहले लोग वहां से भागे। घर के पास बंधे मवेशियों के समीप मगरमच्छ को आता देख ग्रामीणों के पसीने छूटने लगे। अदवा नदी में उफान के कारण नदी में रह रहा मगरमच्छ गांव की तरफ निकल पड़ा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया । सूचना पर पहुंचे वन दरोगा संतोष कुमार सिंह व वनरक्षक राणा सिंह ने मगरमच्छ को पकड़कर कर समीप की अदवा नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया। दो दिन पूर्व मड़िहान के कुड़ी गांव में मगरमच्छ मिला था। हलिया क्षेत्र में आए दिन मगरमच्छ गांव में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें