फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई बेहतर रख, भीड़ को व्यवस्थिति रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना महामारी के बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी/विषेश सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क की उपस्थित चिकित्सक से जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने हेल्प डेस्क पर अपनी थर्मल स्कैनिंग भी कराई। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, डिजिटल एक्सरे, कोरोना टेस्ट लैब, पैथोलाजी, फिजियोथेरेपी, सर्जिकल वार्ड व आर्थो वार्ड का निरीक्षण किया। सर्जिकल वार्ड में रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रामा सेंटर में बनाए जा रहे एल-3 अस्पताल का निरीक्षण किया। वेंटीलेटर, आक्सीजन सिलिंडर, बेड व अन्य मशीनों का निरीक्षण किया। एसआईसी डॉ. ओलोक कुमार ने बताया कि 40 बेड के अस्पताल में 10 बेड का वेंटीलेटर है। उन्होंने अस्पताल परिसर व शौचालय में सफाई रखने को कहा।
अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा चतुर्वेदी व होम्योपैथिक चिकित्साक डॉ. मारकण्डेय उपस्थित रहे। स्टॉक चेक में बताया गया कि होम्योपैथ की दवाइयां है जो गलती से आ गई हैं, उसे संबंधित फर्म वापस ले जाएगी। आयुष अस्पताल में दो मरीज आए थे, पर्चा नहीं बने होने पर डा. रेखा द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की कमी होने से पर्चा नहीं बनाया जा रहा है। इसके बाद नोडल अधिकारी विन्ध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विन्ध्याचल का भी निरीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विन्ध्याचल अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। सभी ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए है। अस्पताल की सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें