फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वफित्तविहीन शिक्षकों को दिलाया जाएगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीलीकोठी स्थित एक विद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विंध्य मंडल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी और उनको आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की जीपीएफ, पेंशन की स्थिति और बोर्ड के मूल्यांकन, पारिश्रमिक भुगतान के साथ ही एनपीएस मैं सरकारी अंशदान की वर्तमान स्थिति और वित्तविहीन शिक्षक साथियों की विकट आर्थिक स्थिति की विशेष रुप से चर्चा हुई। साथ ही सेवानिवृत्त साथियों के जीपीएफ, पेंशन की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया और मूल्यांकन पारिश्रमिक के अवशेष भुगतान को शीघ्र दिलाने की मंशा व्यक्त की गई। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी, राम नारायण सिंह, दरोगा सिंह ,अरविंद सिंह पटेल के साथ ही तीनों जिलों के जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। सदस्यता अभियान चलाने की भी बात हुई। संचालन मिर्जापुर जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें