केबीपीजी कालेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव में मचे उठा पटक को देखते हुए प्राचार्य ने शनिवार की शाम अनिश्चित कालीन समय के लिए छात्र संघ चुनाव को स्थगित कर दिया।
चुनाव स्थगित करने का कारण उन्होने अज्ञात बताया है। कालेज में गहमा गहमा के माहौल को देखते हुए पूरे दिन पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे।
महीनों से चुनाव प्रचार में लगे केबीपीजी कालेज के छात्रों की मेहनत पर शनिवार की शाम उस समय पानी फिर गया जब कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने छात्र संघ चुनाव को अपरिहार्य कारणों से अगली सूचना तक स्थगित कर दिया।
हजारों रुपया प्रतिदिन खर्च कर चुनाव प्रचार कर रहे छात्र आदेश सुनते ही मायूस हो गए। कहा कि पूरे उत्साह के साथ वह चुनाव प्रचार में लगे थे। प्राचार्य के इस फैसले से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है।