विंध्य महोत्सव में कथक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार, सूचना विभाग
विंध्य महोत्सव के सातवें दिन कलाकारों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
मिर्जापुर। नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में चल रहे नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव के सप्तमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने देवीगीत व कथक नृत्य की प्रस्तुति की। उद्घाटन नपा परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विंध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विंध्य की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. मन्नू यादव ने बिरहा की शानदार प्रस्तुति दी तो रविशंकर ने भजन प्रस्तुत किया। राजेश यादव व आरती जख्मी, जौनपुर के भजन गायक, लोकगायक अमर नाथ शुक्ला, प्रियंका चौहान लखनऊ, शिवानी मिश्र व दिल्ली से आई नम्रता श्रीमाली के कथक नृत्य ने समा बांधा। बाराबंकी की सरोज श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष नगर पालिका उप जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी पर्यटन जूही प्रसाद ने कलाकारों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन राजेंद्र तिवारी उर्फ लल्लू व संजय श्रीवास्तव ने किया। रूपेश श्रीवास्तव, अंजू मौर्या के अलावा अन्य अधिकारीगण व भारी संख्या श्रोता उपस्थित रहें।