फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा काम आया मोदी का

Sun, 12 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
Modi 23 bate - फोटो : Self
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांचों विधानसभा सीटों पर भारी अंतरों से चुनाव में जीत दर्ज किया। मिर्जापुर में छानबे से राहुल प्रकाश कोल, मिर्जापुर से रत्नाकर मिश्रा, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य, चुनार में अनुराग सिंह और मड़िहान में रमाशंकर सिंह पटेल ने जीत दर्ज किया। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंदईपुर में आयोजित रैली ने चुनाव की फिजा को ही बदल दिया।
चंदईपुर में विगत तीन मार्च को रैली में प्रधानमंत्री ने भाजपाजनों में जो उत्साह भरा उसका परिणाम मतगणना के बाद दिखा। उन्होंने  पत्थर, पीतल और पर्यटन का मुद्दा उठाया ही। भटौली पुल को सपा-बसपा सरकार की विफलता का स्मारक करार दिया था। उनकी बातों को जिले के मतदाताओं ने गौर से सुना और गुना भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 लोगों मोदी का खुले मन से स्वागत कर जिले की पांचों सीटों पर भाजपा को विजयी बनाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार प्रसार हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा एसपी सिंह बघेल ने जमकर प्रचार प्रसार किया। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज, केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं पर्यावरण राम दास अठावले ने भी जिले में डेरा डाला था। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन ने भी मिर्जापुर में रोड शो किया था। स्थानीय कार्यकर्ता भी चुनाव में एकजुट होकर लगे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें