फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

विज्ञापन
बरैनी में कलश-यात्रा में शामिल महिलाएं।-सोशल मीडिया। - फोटो : 1
विज्ञापन
कछवां। बरैनी गांव में पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शाम को कथा में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पितरों को मोक्ष और जीव को मुक्ति का मार्ग मिलता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातन संस्कृति और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
महायज्ञ में रविशंकर उपाध्याय, विजय बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश उपाध्याय, राजकुमार और अरविंद यजमान रहे। विधायक के स्वागत के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नारायण सिंह के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीरामानुजाचार्य आश्रम के स्वामी देवनायकाचार्य जी महाराज पहुंचे और कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें