फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 100 मीटर दौड़ में काजल और चंदन रहे अव्वल

विज्ञापन
जीडी बिनानी पीजी कालेज में दौड़ में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 100 मीटर दौड़ में छात्रों में प्रथम चंदन कुमार, द्वितीय जयप्रकाश और अरुण प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में छात्राओं में काजल प्रथम, सीता मौर्य द्वितीय और चंचल तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ (छात्र) में प्रथम अमरदीप सोनकर, द्वितीय रोहित गौड़ और तृतीय अंशु यादव रहे। छात्रा वर्ग में साक्षी पाल प्रथम, काजल द्वितीय और रानी चंद्रमा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अमरदीप सोनकर प्रथम, आकाश द्वितीय और रितेश तीसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम साक्षी पाल, काम्या द्वितीय और पिंकी पाल तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ छात्र में प्रथम धर्मपाल गौतम, द्वितीय अमरदीप सोनकर, तृतीय सुजीत कुमार रहे। 1500 मीटर दौड़ में मोहन प्रथम, जयप्रकाश यादव द्वितीय और बृजेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में जयप्रकाश यादव प्रथम, मोहन द्वितीय और रितेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रक्षेपण प्रतियोगिताएं व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विशिष्ट अतिथि जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो. बीना सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें