फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक थे ज्योतिबा फुले : सुरेंद्र

विज्ञापन
ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा कार्यकर्ता, स्रोत सपा
विज्ञापन
-सपा कार्यालय पर मनाई गई, ज्योतिबा फुले की जयंती
विज्ञापन


मिर्जापुर। शनिवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सामाजिक चिंतक व समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि ज्योतिबा फुले भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक थे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवनभर कार्यरत रहे। देश में व्याप्त छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उन दिनों महिलाओं की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे। इन कुरीतियों से समाज को मुक्त करने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर आंदोलन भी चलाया था। गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल, अशोक यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, आशीष यादव, विवेक कुशवाहा, राजेश भारती, संतोष गोयल, मेवालाल प्रजापति, रवि सोनकर ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें