संतनगर में कार के टक्कर से मृत बालक ऋतिक की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
पटेहरा। संतनगर के मलुआ गांव में लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर वीर एकलव्य मंदिर के पास शनिवार सुबह घर के बार खेल रहे चार साल के ऋतिक को कार ने टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटा। जब तक परिजन पहुंचे कार चालक भाग गया। परिजन घायल बच्चे को सीएचसी से मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र निवासी प्रदीप पटेल का चार वर्षीय पुत्र ऋतिक घर के सामने खेल रहा था। मां घर के बगल में उपली पाथ रही थी। पिता प्रदीप पटेल भी घर पर ही था। अचानक ऋतिक खेलते हुए सड़क पर आ गया। उसी समय लालगंज से कलवारी जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऋतिक लहूलुहान हो गया। कार चालक उसे 100 मीटर तक घसीटता चली गई। जब तक परिजन पहुंचे कार चालक भाग गया। परिजन घायल ऋतिक के बेटे को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां से चिकित्सकों द्वारा मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायल बालक को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है ।