फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाई की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पानी भरे गड्ढे में युवक डूबा

विज्ञापन
मृतक पवन कुमार गुप्ता का फाइल फोटो, स्रोत परिजन
विज्ञापन
हादसे के बाद कुंबा कला गांव में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के कुंबा कला गांव में रविवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक हरिहर जमालपुर निवासी पवन गुप्ता (19) की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव गड्ढे में मिला। युवक छोटे भाई की शादी के सिलसिले में कुंबा कला आया था। हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

हरिहर जमालपुर निवासी पवन गुप्ता के भाई कुलदीप की शादी कुंबा कला गांव में तय हुई है। पवन शादी की तैयारियों के सिलसिले में ससुराल पक्ष के घर आता-जाता था और पिछले कुछ दिनों से वहीं रह रहा था। रविवार शाम वह शौच के लिए घर से निकला था। गांव के पास पानी भरे गड्ढे के किनारे पहुंचने पर अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल ने बताया कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें