फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरुष वर्ग में जोंटी भाटी और महिला में दिव्या काकरान विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान परिसर में शनिवार को मंगला राय गोल्ड कप के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। फाइनल मुकाबले में दिल्ली के जोंटी भाटी ने तीसरी बार मंगला राय गोल्ड कप पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में दिव्या काकरान विजयी रहीं।
विज्ञापन

62 किलो भार वर्ग में महिला गोल्ड कप के लिए हरियाणा की नविता और राजस्थान के हितिसा के बीच जबरदस्त कुश्ती लड़ी गई। इसमें हितिसा ने दोहरी पट्ट दांव मारकर हरियाणा की नविता को चित कर दिया। इस तरह से उन्होंने 62 किलो भार वर्ग में मंगला राय गोल्ड कप अपने नाम कर लिया। इसके अलावा 74 किलो भार वर्ग में मंगला राय गोल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली के जोंटी भाटी और सीआईएसएफ के रोहित के बीच कुश्ती हुई। दोनों के बीच जबरदस्त कुश्ती देखने को मिली। जोंटी भांटी ने एकहरी पट और धोबी पछाड़ दांव मारकर रोहित को परास्त करने कि कोशिश की, लेकिन रोहित जोंटी भाटी के दाव को नाकाम कर बार-बार बच जाते थे। अंत में अंक के आधार पर जोंटी भाटी दिल्ली को मंगला राय गोल्ड कप के लिए विजयी घोषित किया गया। मंगला राय महिला गोल्ड कप 62 किलो भार वर्ग के लिए दिव्या काकरान और इतिशा के बीच कुश्ती लड़ी गई। अंतिम समय में दिव्या काकरान को पॉइंट के आधार पर मंगला राय गोल्ड कप का विजेता घोषित कर दिया गया। दोनों पहलवानों में जबरदस्त कुश्ती देखने को मिली। कई बार इतिशा दिव्या काकरान को निहाल व डबल डूब दांव मारकर परेशान करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन दिव्या काकरान ने अंतिम समय में पॉइंट लेकर कर विजय हासिल कर ली।
इसके अलावा 45 प्लस मंगला राय गोल्ड कप के लिए हरियाणा की नेहा और आजमगढ़ की प्रिया चौहान के बीच कुश्ती लड़ी गई। इसमें नेहा को पॉइंट के आधार पर विजयी घोषित किया गया। फाइनल में अतिथि के रूप में वरिष्ठ सचिव भारत सरकार विवेक भारद्वाज और पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश जगमोहन यादव व चुनार विधायक अनुराग सिंह ने पुरुष पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाई। इस दौरान विनोद राय, एएन यादव, आरएन सिंह, मनोज पांडेय, काशी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें