राजगढ़। कोरोना महामारी के बीच ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाएगी। उक्त बातें संयुक्त निदेशक पंचायत एके शाही ने सोमवार को राजगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे राहत कार्य का निरीक्षण के दौरान कही। राजगढ़ ग्राम पंचायत में कोरोना निगरानी समिति के काम में कमी पर सचिव को फटकार लगाई।
राजगढ़ विकास खंड के दरबान, राजगढ़, कुड़ी में भ्रमण सचिवों, सफाई कर्मचारी, आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए संयुक्त निदेश पंचायत ने कहा कि वे प्रतिदिन अपने ग्राम पंचायत के 25 घरों में जाकर कोविड-19 के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने उन्होंने गांव में एक सप्ताह से चलाए जा रहे सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान का जायजा लिया। राजगढ़ ग्राम सभा में नाली का पानी रोड पर बह रहा है, सचिव को तत्काल समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। संयुक्त निदेश पंचायत ने कहा कि जिस गांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिल रहे हों वहां प्राथमिकता से सैनिटाइजेश कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान गांव में बने सामुदायिक शौचालय को बाहर से रंग पेंट करके पूर्ण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीडी पंचायत से इसकी शिकायत की। जिस पर उन्होने एडीओ पंचायत व सचिव को 15 दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के के निर्देश दिए। कोविड महामारी को देखते हुए डीडी पंचायत ने नवनिर्वाचित प्रधान आशीष कुमार जायसवाल को पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर खरीद कर किसी योग्य नागरिक के पास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे ऐसी बीमारी पर अंकुश लग सके। निरीक्षण के दौरान राहुल कुमार, कल्लू सोनी, धर्मराज मिश्र, प्रभावती देवी, सोना देवी, कलावती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।