फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक ब्लॉक होने से रेलवे फाटक पर रुकी जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, आधे घंटे में एक किमी लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर रेलवे फाटक के बीच ही सोमवार दोपहर हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का ब्रेक ब्लॉक होने से रुक गई। लगभग 25 मिनट तक ट्रेन रुकने से रेलवे फाटक के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ ब्रेक ब्लॉक को सही करवाया, तब ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 12.05 बजे ब्रेक ब्लॉक होने से ट्रेन शिवपुर रेलवे क्रासिंग पर रुक गई। 12.30 बजे ब्रेक ब्लॉक को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। विंध्याचल में आवागमन के लिए दो मुख्य रास्तों पर रेलवे पुल के नीचे जलजमाव होने के कारण इस समय शिवपुर रेलवे क्रासिंग ही एक मार्ग बचा है। जहां से लोगों का आना-जाना होता है। पटेंगरा नाला पुल ओर रेहड़ा पुल से आवागमन बाधित है। ऐसे में करीब आधे घंटे फाटक बंद होने से दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेलवे विभाग की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें