फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमरे को बाहर से बंद कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर घर में सो रहे लोगों को कमरे को बाहर से बंद कर ताला तोड़कर कीमती गहने और 40 हजार रुपये नकद उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मल्लेपुर गांव निवासी राजकुमार यादव शुक्रवार की रात घर में खाना खाने के बाद मझरा गांव स्थित मकान में सोने चले गए। उनकी दो बहुएं मल्लेपुर मकान पर मौजूद थीं। रात में दोनाें अपने-अपने कमरे में सो रही थीं। रात में चोरों ने बहू पूजा और गीता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और बगल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बक्सों के ताले तोड़ कर आभूषण, कपड़े, बर्तन निकाल लिए। इसके बाद चोर घर की दूसरी मंजिल पर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच बक्सों को तोड़कर उसमें रखे आभूषण, कपड़े व नकद रुपये आदि निकाल लिए। आवाज सुनकर महिलाओं ने शोर मचाया। कमरे बाहर से बंद थे। शोर सुनकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। इस पर चोर गहने और 40 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। का सामान लेकर फरार हो गये। पूजा और गीता ने सूचना ससुर राजकुमार को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे राजकुमार ने कमरे को बाहर से खोला। उन्होंने इसकी सूचना पीआरवी-112 को दी। पीआरवी ने मौके पहुंचकर छानबीन की। शनिवार को सुबह राजकुमार यादव ने पुलिस चौकी चेतगंज में चोरी की घटना की तहरीर देकर बताया कि चोर घर से मांग टीका, नथिया, सोने की तीन अंगूठी, सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, छागल, करधन, नाक की नथुनी, राजकुमार की पुत्री रीता देवी की करधन, मांग टीका, नथिया, मंगलसूत्र के अलावा 40 हजार रुपये आदि उठा ले गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें