फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई ने तीन पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विद्युत उपकेंद्र विजयपुर के अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी ने मंगलवार की देर रात विंध्याचल थाने में तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कागजात फाड़ने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे विन्ध्याचल थाना के मिश्रपुर गांव में कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी की जांच में गए थे । गांव निवासी लाल मोहम्मद के निर्माणाधीन परिसर में बिजली चोरी का मामला मिला। जांच कर कार्रवाई करने लगे तो लाल मोहम्मद, उसके भाई फिरदौस आलम व शान मोहम्मद ने गाली देते हुए कागज फाड़ दिया। मोबाइल छीन लिया और कर्मचारियों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली दिया। धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। विंध्याचल पुलिस ने लाल मोहम्मद, फिरदौस आलम व शान मोहम्मद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बिजली चोरी का मुकदमा बिजली विभाग के थाने में दर्ज किया गया।
12 लोगों के काटे कनेक्शन, बढ़ाया भार
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर विद्युत बकाएदारों के खिलाफ अभियान में 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विद्युत उपकेंद्र इंदीपर्वतपुर पर तैनात अवर अभियंता आनंद मिश्र मयदलबल के साथ अर्जुनपुर गांव पहुंचे। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर सड़क के किनारे बसे एक-एक कनेक्शन को चेक किया। निरीक्षण के दौरान बकाएदारी के चलते एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इस दौरान कई स्थानों पर लोड अधिक पाए जाने पर कनेक्शनधारियों के विद्युत भार बढ़ाया गया। बकाएदारों को सचेष्ट करते हुए अवर अभियंता ने लोगों से समय से विद्युत बिल अदा किए जाने का आह्वान किया। कहा कि बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन किसी भी दशा में चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान लाइनमैन गंगाराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें