मिर्जापुर के पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आयुष जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग लखनऊ से लौट रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर से कार टकराने से हादसा हुआ।
लखनऊ से वापस लौटते समय सोमवार की रात कार सवार पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहायक जेई पद पर तैनात आयुष जायसवाल की असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पलट गई, जिसमें मौके पर ही आयुष की मौत हो गई और उनके साथ सवार दो लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सभासद राम यादव, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जेई जटा शंकर पटेल सहित पालिका के सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।