फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर कलह से जूझ रहा जदयू

Sat, 07 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार की देर शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर किया। तीर्थ पुरोहित मणिशंकर मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री को दर्शन पूजन कराया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि वह रविवार को वाराणसी में वाईफाई का शुभारंभ करने के लिए आए हुए हैं। बिहार की उठापटक राजनीति पर कहा कि जेडीयू खुद की अपने अंतर कलह से जूझ रही है। उस पर अधिक बोलना बेमानी होगी।

बिहार में अब एक स्थिर सरकारी की जररूत है जो भाजपा ही ऐसी स्थिति दे सकती है। कहा कि भाजपा पूरे देश पर राज कर रही है इसलिए छोटे छोटे राज्याें पर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन


वर्ष 2002 में केंद्रीय मंत्री थे उस समय भी मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आए थे। इस समय भी केंद्रीय मंत्री है और मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक भक्त के रूप में यहा आए हुए हैं। मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की है कि देश का कल्याण हो।
विज्ञापन


इस दौरान अभय मिश्र, पवन मिश्र, मनोरथ द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें