फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने घर आए मौसा की फावड़ा मार कर ली जान

Sat, 07 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी रूप से कमजोर युवक ने घर आए अपने मौसा की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बहन के लड़के शैलेंद्र सिंह के खिलाफ कोतवाली चुनार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया। घटना कोतवाली चुनार इलाके के रामगढ़ गांव की है। नृशंस हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र व उपजिलाधिकारी चुनार डा. विश्राम भी घटना की जानकारी लेने पहुंचे। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। कोतवाल चुनार पीसी यादव ने बताया कि मृतक लल्लन सिंह मूलरूप से चुनार कोतवाली इलाके के कठेरवां गांव का रहने वाला है। जो कई वर्षो से छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में सपरिवार रहता था।
विज्ञापन

30 जनवरी को वह अपने भाभी की तेरहवीं में पैतृक गांव कठेरवां आया था।

पांच फरवरी को अपने साली से मिलने रामगढ़ गया था। शनिवार की सुबह लल्लन के साढू का लड़का शैलेंद्र उर्फ अजेय ट्यूयबेल से खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पहुंचे मौसा लल्लन प्रसाद को देखते ही शैलेंद्र ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दिया। सूचना पर मायके गई मृतक की पत्नी सत्यवती रामगढ़ पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें