फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी मालिकाें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर बैकोलोडर सेवा समिति के तत्वावधान में जेसीबी मालिकाें ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन कर जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। बताया कि खनन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कृषि कार्य भी किए जाने पर उनकी जेसीबी सीज करने की बात कही जा रही है। इससे लाखाें रुपये कर्ज लेकर खरीदे गए बैकोलोडर की किस्त नहीं जमा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष कामेश्वरनाथ त्रिपाठी  ने कहा कि 22 जनवरी 2015 को बैकोलोडर से खनन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। इतना ही नहीं पत्थर, बालू तथा मिट्टी समेत अन्य कार्यों पर भी पाबंदी लगा दी है। खनन कार्य पर प्रतिबंध के चलते इस धंधे से जुड़े लोग भूखाें मरने को विवश तो हैं ही, साथ ही लाखाें रुपये देकर खरीदे गए जेसीबी की किस्त जमा नहीं करने के कारण बैकोलोडर खींचने के कगार पर पहुंच गई है।

कहा कि खेताें में खोदाई करने पर पुलिस द्वारा जेसीबी को सीज करने की धमकी दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष कुमार त्रिपाठी, नागेश कुमार तिवारी, आनंद कुमार, रामसिंह, रविंद्रनाथ, बलीराम, स्वतंत्र कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, पवन कुमार, रामजतन सिंह, विवेक कुमार पांडेय, गोपाल सिंह, अजित  कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार यादव, रामबचन, राकेश कुमार पांडेय, बब्बू, सर्वजीत, अर्जुन सिंह, गिरजाशंकर, राजकुमार, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें