मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में पहले चरण से लेकर अब तक इंडी गठबंधन मजूबती से लड़ रहा है। देश की जनता लोकतंत्र बचाने, अपने मौलिक अधिकार, ओबीसी, एससी आरक्षण बचाने के लिए गठबंधन के साथ है।
ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जनता मुद्दों पर जवाब मांग रही है। दस साल से केंद्र तथा करीब आठ साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और रोजगार, व्यापार, कारोबार के लिए क्या किया, इसका जनता जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि शास्त्री पुल बार-बार खराब हो रहा है। क्षेत्र में सांसद ने काम नहीं किया।