फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री दो साल में पूरी हो जाएगी हर घर जल परियोजना

विज्ञापन
अष्टभुजा डाक बंगला के सभागार में प्रेसवार्ता करते जल संसाधन विभाग मंत्री डॉ महेंद्र सिंह । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल परियोजना के तहत सोनभद्र व मिर्जापुर में पाइप लाइन योजना का शिलान्यास 22 नवंबर को सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोनभद्र में मौजूद रहेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगी। दो साल के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी जलशक्ति विभाग एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अष्टभुजा डाक बंगला में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में नौ तथा सोनभद्र में 14 स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर लोगों के घर घर तक पानी पहुंचाने की योजना है। यह अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। आगे कहा कि सभी पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीवी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ लोगों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रचार प्रसार की पूरी व्यवस्था की गई है। जलशक्ति मंत्री प्रदेश सरकार ने कहा कि मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए यह परियोजना वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

कहा कि पंप कैनाल व बंधियों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पांच ब्लाक में भूगर्भ जल की स्थित खराब है। वहीं एक ब्लाक में हालात बिगड़ रहे हैं। सात ब्लाक में ठीक है। जहां हालत खराब है वहां भूगर्भ जल का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाइप लाइन योजना के लिए हमारे पास सतह पर पर्याप्त पानी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चेक डैम पर पूरा फोकस है। सभी चेक डैम की जियो टैगिंग कराते हुए वीडियो कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें