फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण : गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा खैरा बाजार

विज्ञापन
श्री गणेश पूजा समिति खैरा के जागरण पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सीखड़। खैरा बाजार में गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश उत्सव के तहत जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों का आनंद लिया। जागरण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

गायिका सपना पांडेय ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ और गायक विनोद कुमार ने ‘जय गणेश देवा’ समेत कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में जीऊत केसरी, राकेश पांडेय, उमाशंकर राजभर, स्वामी यादव, योगेश गौड़, मनीष केसरी, मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें