फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ की निकली यात्रा

Sun, 19 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शनिवार को नगर में निकाली गई। फूलों से सजे भव्य रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा एवं बलदाऊ के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इसके पूर्व नगर के त्रिमोहानी पर भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।  
विज्ञापन

श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर ट्रस्ट गजिया टोला के तत्वावधान में शनिवार को नगर के गजियाटोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक भगवान जगन्नाथ सहित बहन सुभद्र एवं बलदाऊ का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई। तत्पश्चात भगवान के रथ को भक्तों के दर्शन के लिए सुबह आठ बजे त्रिमोहानी पर लाया गया, जहां दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों  का तांता लगा रहा। शाम पांच        बजे के लगभग भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए निकला। रथ यात्रा में शामिल तीन डीजे       पर बज रहे मधुर भजनों से पूूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। नगर के त्रिमोहानी से निकलकर बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, पानदरीबा, पुरानी अंजही, टेढ़ी नीम, नारघाट होते       हुए गजियाटोला स्थित श्री राम जानकी    मंदिर पहुंचा भव्य आरती की गई।  श्रद्धालुओं को जगह-जगह शर्बत और ठंडा पानी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें