जौनपुर। जिले में सोमवार रात को 3183 स्थानों पर होलिका दहन की गई। बुधवार को होली का त्योहार बुधवार मनाया जाएगा। उमंग और उल्लास के पर्व होली को लेकर मंगलवार को बाजार खरीदारों से गुलजार रहे।
वाटर गन के साथ बाजार में प्रेसर वाली पिचकारी की खूब बिक्री हुई। रंग और अबीर-गुलाल खरीदने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बुधवार को रंगों के बौछार के साथ फिजा में अबीर-गुलाल उड़ेगा। इसके पहले सोमवार और मंगलवार की रात 3183 स्थानों पर भक्तिभाव से होलिका दहन हुई।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में दिन भर खरीददारी के लिए भीड़ रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए रंग पिचकारी की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही।