फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात नहीं बनेगी, बूथों तक जाएं

Sun, 14 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि ‘मिशन यूपी’ को अंजाम तक ले जाने के लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपना सौ फीसदी देना होगा।
विज्ञापन


अब एसएमएस और फोन कॉल के जरिए संपर्क से बात नहीं बनेगी प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को खुद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच जाना होगा और सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए वहां प्रवास भी करना होगा।

कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। जनता भी तैयार बैठी है। आप ईमानदारी से मेहनत करें, 2017 में यूपी में भाजपा का राज आएगा। माथुर यहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अब यूपी से जाने वाला नहीं। हर जिले में जाऊंगा। वहां प्रवास करूंगा। कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और उनकी तैयारियों को परखूंगा।
कहा कि प्रदेश पदाधिकारी खुद को पदाधिकारी नहीं कार्यकर्ता समझें। बूथ कार्यकर्ता को सक्रिय करने से पहले प्रदेश कार्यकारिणी को खुद सक्रिय होना होगा।  माथुर ने कहा कि आजादी के बाद देश में दो बार परिवर्तन की लहर आई।

पहली बार इंदिरा गांधी के राज में। आपातकाल लागू कर उन्होंने संविधान को कुचलने और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की, तब जयप्रकाश नारायण का उदय हुआ था।

दूसरी बार यूपीए के दस साल के कुशासन के बाद परिवर्तन की सुनामी आई तो देश में नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्रवादी नेता का उदय हुआ।

कहा कि 1984 में कांग्रेस को जो बहुमत मिला वह दया के भाव वाला जनमत था मगर मोदी की सरकार को जो बहुमत मिला है वह भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास, कार्यकर्ताआें के परिश्रम का   जनमत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें