फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur:घर से इंटरव्यू के लिए निकला था IT का छात्र शुभम,ऐसा क्या हुआ कि हॉस्टल में फंदे से लटकते हुए मिला शव?

Sun, 24 Jul 2022 08:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो। मिर्जापुर

सार

IT का छात्र शुभम परीक्षा खत्म होने पर घर के लिए रवाना हुआ लेकिन दो दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि हॉस्टल के कमरे में  उसका शव मिला ? 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित पालीटेक्निक के हास्टल में शनिवार को दोपहर बाद बंद हास्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आईटी के छात्र का फंदे से लटकते हुए शव मिला। किसी काम से कमरे के पास गए लोगों को दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी हुई। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर निवासी शुभम राय उर्फ गोलू (23) पुत्र गंगासागर राय मिर्जापुर के बथुआ स्थित पालीटेक्निक कॉलेज में आईटी की पढ़ाई कर रहा था। वह हास्टल में ही रहता था। इस वर्ष उसका आईटी का फाइनल था। बीते 18 जुलाई को उसकी परीक्षा खत्म हुई। जिसके बाद वह 19 जुलाई को अपने घर चला गया। इसके बाद से हास्टल बंद चल रहा था।

शनिवार को दोपहर बाद एनसीसी के कुछ छात्र वार्डन के पास गए और बताया कि उसके कमरे में उनका ड्रेस छूटा है। इस पर वार्डन उनको लेकर शुभम के कमरे के पास गए तो वहां दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो शुभम का शव लटका था। वह पंखे पर कपड़े के सहारे फंदे पर लटका था। नीचे स्टूल पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात की गई तो बताया कि वह 21 जुलाई को वाराणसी कैंट में साक्षात्कार देने के बहाने घर से निकला था। शुभम दो भाई थे। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि पालिटेक्निक के हास्टल के कमरे में पंखे से लटका दो दिन पुराना शव मिला है।

परिजन आए हैं। उनकी ओर से किसी प्रकार का शक नहीं जताया गया है। छात्र का मोबाइल मिला है। डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम होगा। जांच रिपोर्ट में जो बात सामने आएगी, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें