भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी भानुुप्रताप सिंंह,
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को मतदाता जोड़ो अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए और पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं और पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने का यह अंतिम अवसर है। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता व सक्रियता से अभियान में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी से ही अभियान को सफलता मिलेगी।
अध्यक्षता लाल बहादुर सरोज और संचालन रविशंकर पांडेय ने किया। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, रवि नारायण सिंह पटेल, सुनीता शर्मा और भावेश शर्मा आदि मौजूद रहे।