कोन विकास खंड के मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मैदान में समाजवादी मजदूर सभा की ओर से पीडीए जन संवाद व जन
मिर्जापुर। कोन ब्लॉक के मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा की ओर से पीडीए जन संवाद व जन पंचायत लगी। इसमें मजदूरों की बेरोजगारी, असुरक्षा और सामाजिक अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मजदूर भीषण बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। सरकार झूठे दावे कर मजदूरों को ठगने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, वहीं सरकार बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों को भयभीत कर रही है। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से अपने मौलिक अधिकारों और मतदान की ताकत पहचानने की अपील की।
दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिले की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति ने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग को एकजुट करके ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है।
समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।