फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राम चौपाल में गूंजा जल निकासी का मुद्दा, नाली-इंटरलॉकिंग की उठी मांग

विज्ञापन
बेदौली ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते अ​धिकारी, संवाद
विज्ञापन
- 24 ग्राम पंचायतों में 52 शिकायतें मिलीं, 48 का मौके पर ही निस्तारण
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के 12 ब्लॉकों की 24 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सबसे अधिक जल निकासी, नाली निर्माण और कीचड़ भरे रास्तों से निजात के लिए इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग उठाई। चौपाल में नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्राम सचिवों के सहयोग से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 48 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
सिटी ब्लॉक के बेदौली और लेडू गांव की चौपाल में राशन, आवास और शौचालय के साथ बरसात में नालियों के अभाव तथा सड़क पर जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बीडीओ मृदुला सिंह ने सचिवों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिगना और छानबे ब्लॉक की सुमतिया तथा बौड़ई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, नाली निर्माण और हर घर तक नल से जलापूर्ति नहीं पहुंचने की शिकायत की। अधिकारियों ने पात्रता सूची पढ़कर आवास योजना की जानकारी दी तथा बीवीजी रामजी योजना और स्वच्छता अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखड़ ब्लॉक के बगहा और गोरईया में आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। दोनों ग्राम पंचायतों से पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने विकास कार्यों का ब्योरा भी ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जमालपुर ब्लॉक क्षेत्र के बरईपुर गांव में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता एडीओ एमआई बडेलाल ने की, जबकि पसही में एडीओ पंचायत पुरेंद चंद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष उठाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें