फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में सेतु निर्माण में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने शुक्रवार को कर्णावती नदी के अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर चल रहे सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेतु निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। उधर, निरीक्षण के दौरान सेतु निर्माण के लिए अधिगृहीत जमीन की पैमाइश में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की गई। इस पर मौके पर मौजूद तहसीलदार सदर को उन्होंने अधिगृहीत जमीन की फिर से पैमाइश कराकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सेतु निर्माण के लिए स्वीकृत 730 लाख रुपये में से कार्यदायी संस्था सेतु निगम को अब तक 694.14 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसमें से 634.75 लाख रुपये सेतु निगम खर्च भी कर चुका है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जमीन के अधिग्रहण से प्रभावित 13 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित शिवानंद शुक्ल एवं राजेश शुक्ला ने शिकायत की कि अधिगृहीत भूमि की पैमाइश ठीक ढंग से नहीं किए जाने से उनके हित प्रभावित हो रहे हैं। इस पर सीडीओ ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि अधिगृहीत भूमि की फिर से पैमाइश कराकर शिकायत का एक सप्ताह में निस्तारण कराकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान सेतु का निर्माण तो पूरा मिल, लेकिन पहुंच मार्ग में अकोढ़ी ग्राम की तरफ मिट्टी भराई का कार्य ठीक नहीं मिला। सिर्फ एक ट्रैक्टर मिट्टी पड़ी मिली। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई और 30 मई तक हर हाल में मिट्टी भराई का कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। विलंब होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पहुंच मार्ग के बीच में आड़े आ रहे विद्युत पोल या लाइन को शिफ्ट किये जाने के लिए 18.40 लाख रुपये अधिशासी अभियंता विद्युत निगम को उपलब्ध करा दिया गया है, किंतु अभी तक विद्युत निगम द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य नहीं किया गया है। इस पर सीडीओ ने मोबाइल फोन पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को 30 मई तक हर हाल में पोल शिफ्ट कराना सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक से सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहुंच मार्ग के निर्माण की प्रगति अत्यंत धीमी है। उन्होंने निर्माण कार्य में 30 मई तक प्रगति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें